फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल खोलेगी भाजपा की पोल : बिल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव बिल्लू प्रधान ने कहा कि सपा साइकिल यात्रा के माध्यम से जनता के बीच भाजपा की पोल खोलेगी। जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। साइकिल यात्रा 13 सितंबर को सहारनपुर से शुरू होगी और 23 सितंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर समाप्त होगी। बागपत में यात्रा 21 सितंबर को आएगी और यहां से 22 सितंबर को गाजियाबाद के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 13 से 23 सितंबर तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में सहारनपुर से साइकिल यात्रा की शुरुआत होगी। 21 सितंबर को मेरठ से बागपत में प्रवेश करेगी। 22 सितंबर की राष्ट्रवंदना चौक से डूंडाहेड़ा तक जनसमूह के साथ यात्रा रवाना होगी। जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगी। भाजपा जनता को बहका रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान राजू प्रधान, कर्मवीर प्रधान, राधे गुर्जर, काला प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें