फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम में घंटों तक फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम के झाम में घंटों तक फंसे रहे लोग
विज्ञापन

बड़ौत। नगर में जाम की स्थिति लगातार गंभीर बनती जा रही है। बुधवार को एक बार फिर बाजार पुलिस चौकी व गांधी रोड पर करीबन डेढ़ घंटे तक लोग भीषण जाम में फंसे रहे। लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुुंची। इसको लेकर नगरवासियों ने आक्रोश जताया और नगर में हुए अतिक्रमण को हटवाएं जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर मेें अतिक्रमण के चलते वर्षों से लोग जाम की स्थिति बनी हुई है। आए दिन नगर के मुख्य मार्गों में संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, गांधी रोड, कोताना रोड, बाजार पुलिस चौकी, दिल्ली बस स्टैंड पर लोग जाम मेें फंसे रहते हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार को भी सैकड़ों वाहन चालक व आमजन गांधी रोड व बाजार पुलिस चौकी के नजदीक लगे जाम में फंसे रहे, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना था कि जल्द ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें