बागपत। कांवड़ पर तिरंगा लहराते और शिव की भक्ति में लीन कांवड़िए आगे बढ़े जा रहे हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे केसरिया हो चुका है। भोले के भजनों पर नृत्य करते हुए कांवड़िए शिवालयों की ओर बढ़ते जा रहा है। शिवरात्रि पर नौ अगस्त को जलाभिषेक किया जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर केसरिया सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से शाम तक भोले के जयकारे सुनाई पड़ रहे हैं। वातावरण पूरा शिवमयी बना हुआ है। भोले की मस्ती में चूर शिवभक्त कांधे पर कांवड़ उठाए बढ़ते जा रहे है। कांवड़ियों की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर चल रहे हैं। कांवड़ पर तिरंगा और शिव जाप के साथ शिव भक्त आगे बढ़ रहे हैं। कैंप में डॉक्टरों की व्यवस्था है। यहां चोटिल शिवभक्त और पैरों के छालों में मरहम लगा रहे हैं।
यज्ञ के साथ सेवा शिविर का शुभारंभ
दोघट। भड़ल गांव में कांवड़ियों के लिए शिविर का शुभारंभ हुआ है। आयोजकों ने हवन किया। इसके बाद शिविर का संचालित कर सेवा शुरू कर दी। इसमें रमेश, देवेंद्र प्रधान, कृष्ण, हरवीर, रामपाल, विक्रम राणा, कंवर पाल, कल्लू, अनिकेत, राजीव, कालू, अरविंद, जितेंद्र, सतवीर, छोटू, वरूण, यश आदि रहे।
काठा की कांवड़ ने मचा दी धूम
बागपत। काठा गांव के युवकों की ओर से 361 फुट लंबे तिरंगे की कांवड़ ने धूम मचा दी। सोशल मीडिया पर इसके फोटो वायरल हो रहे हैं। कांवड़ हरिद्वार से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तक पहुंच चुकी हैं। फोटो खींचने के लिए युवकों की भीड़ रही है। सेल्फी कांवड़ के साथ ले रहे है। कांवड़ की खास बात है 361 फुट लंबे तिरंगे को लेकर युवक लेकर आ रहे है।
जर्जर खंभे को हटवाने की मांग
बागपत। गौरीपुर मोड स्थित एक विद्युत खंभा जर्जर खड़ा हुआ है जो कभी भी हादसा का सबब बन सकता है। कांवड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दुकानदारों ने ऊर्जा निगम से टूटे खंभे को हटवाने की मांग की है।