फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलावलपुर गांव में नहीं पहुंच रही सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अलावलपुर गांव मेें कई दिन से सचिव नहीं पहुंच रही हैं, इससे गांव मेें विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को ग्रामीण बीडीओ से मिले और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पूजा तोमर सचिव पद पर तैनात हैं, जो पिछले कई दिन से गांव में नहीं पहुंच रही हैं। इससे गांव में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और नए विकास कार्य भी चालू नहीं हो रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी सचिव न तो फोन रिसीव करती हैं और न ही गांव पहुंच रही हैं। उन्होंने बीडीओ प्रेमचंद से इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें अमरदीप, संजीव, जोगेंद्र, सुरेंद्र, नवीन, जयपाल, हरपाल, कल्लू आदि रहे। उधर, बीडीओ प्रेमचंद ने कहा अलावलपुर के सचिव की शिकायत मिली है। सचिव को गांव में नियमित रूप से पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें