फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बिनौली क्षेत्र में शनिवार को ईद उल फितर का पर्व पारंपरिक प्रेम और सद्भाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने बरनावा, पिचोकरा, जिवाना, दरकावदा आदि गांवों में ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान थाना प्रभारी बिनौली अनुराग शर्मा के नेतृत्व में ईदगाहों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

ईद पर शनिवार को अलग-अलग दल के नेताओं ने बरनावा में घर-घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, पूर्व प्रमुख हरेंद्र सोलंकी, कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, भाजपा सांसद प्रतिनिधि अरुण धामा, प्रशांत धामा, राजीव धामा, सुधीर त्यागी, सचिन त्यागी, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, प्रभा कश्यप सिरसली, लोकदल के राजू तोमर सिरसली, सुधीर तोमर रंछाड़, योगपाल तोमर, कपिल सोलंकी, प्रवीण वालिया, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव, डॉ. महेंद्र सिंह कश्यप, ब्रह्मनंद जाटव आदि ने घर-घर जाकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें