फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगामा नहर में पानी न आने से किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। चौगामा नहर में पानी न आने से किसानों में आक्रोश है। पिछले वर्ष भी यह ही समस्या रही। क्षेत्र का निरंतर जल स्तर गिर रहा है और फसलों की सिंचाई करने में परेशान हो रही है। नंगला कनवाड़ा गांव में किसानों ने बैठक कर डीएम से हस्तक्षेप कर नहर की सफाई कराकर पानी भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन

नंगला कनवाड़ा गांव में प्रधान मांगेराम चेयरमैन के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें प्रधान ने बताया कि चौगामा नहर पानी की बूंद-बूंद को तरस गई है। इसका खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगतान पड़ रहा है। जल स्तर गिरने से लोगों को पानी की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में यह समस्या है, लेकिन इसका निदान नहीं कराया जा रहा है। कई साल से समस्या बनी हुई है। चौगामा क्षेत्र से जुड़े गांवों के हजारों किसानों के लिए पानी की समस्या विकराल बन चुकी है।
प्रधान मांगेराम चेयरमैन ने डीएम से हस्तक्षेप कर मांग की चौगामा नहर में झाड़ खड़े हैं, जिसकी सफाई कराई जाए। इसके बाद नहर में पानी की व्यवस्था कराए। इससे ही किसानों को लाभ पहुंचेगा और जल स्तर में भी इजाफा होगा। जल्द इस संबंध में वह डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। इसकी अध्यक्षता मोहन शर्मा ने की। संचालन सचिन कुमार ने किया। इस दौरान धर्मदास, जोगी दास, रामफल, रमेश कुमार, कंवर पाल, यामीन, त्रिलोक चंद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें