फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस काठा में मेधावी को दिए गए 21 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा के छात्र रोहित गोयल ने आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा पास कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मेधावी को स्कूल की ओर से 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। उपप्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने बताया कि रोहित की 9780वीं रैंक आई है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंध समिति की अध्यक्ष शशि चौधरी ने 21 हजार का चेक और प्रमाण पत्र देकर छात्र का हौसला बढ़ाया। भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पूनम शर्मा भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


पांचाल की आईआईटी एडवांस में 1749वी रैंक
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र शुभम पांचाल ने देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आईआईटी एडवांस की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि शुभम ने इंजीनियरिंग की आईआईटी एडवांस प्रवेश परीक्षा में 1749वीं रेंक हासिल कर परिवार गौरव बढ़ाया है। छात्र को सम्मानित किया। इस दौरान प्रदीप, बबलेश, मनोज, अमित, अनिल, उमेश, राजीव, दीपक, अजीत, अभिषेक, आशीष, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें