बागपत। विकास भवन सभागार मेें आंगनबाड़ी और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी बीना बजाज ने कहा पोषाहार वितरण मेें गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
मंगलवार को विकास सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता सीडीपीओ, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी को एसएनआईपी का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बीना बजाज कहा कि कुपोषित बच्चों का ध्यान ठीक तरह से रखना होगा और कुपोषण को कैसे खत्म करना है? किस तरह से बच्चों को खाना खिलाना है, कुपोषित बच्चों को किस समय क्या देना है आदि के बारे में जानकारी दी। केन्द्र व प्रदेश सरकार इस बीमारी को जड़ से खत्म करना चाहती है और हम सभी को मिलकर योजना को सफल बनाना है। साथ ही चेतावनी दी कि ब्लॉक स्तर बने कार्यालय में आने वाले पोषाहार को ठीक तरह से बच्चों को वितरित किया जाए, क्योंकि यह सिर्फ आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले बच्चों के लिए है। यदि पोषाहार में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इसमें वह किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।