फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में लगेंगे दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा में 27 मई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए एसपी ने दो हजार पुलिस कर्मियों की मांग की है। पुलिस अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
विज्ञापन

27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद खेकड़ा में जनसभा को संबोधित करने आएंगे। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी जयप्रकाश ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ से दो हजार पुलिस कर्मियों की मांग की है। एसपी ने बताया कि तैयारियां शुरू कर दी। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। दो हजार पुलिस कर्मी बाहर से आने की संभावना है। जिले में तैनात पुलिस कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। पीएम की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सभास्थल पर हर जगह पुलिस कर्मी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर रहेंगे। डीआईजी ने फोन पर एसपी से जानकारी ली।

एक किलोमीटर दूर बनेगी पार्किंग
बागपत। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सभा स्थल से एक किलोमीटर दूर पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे सभा समाप्त होने के बाद जाम की स्थिति न बन सके। यातायात को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन


सभा में आने वालों की होगी चेकिंग
बागपत। एसपी ने बताया कि सभा स्थल के पास हेलिपेड बनाया जा रहा है। पीएम हेलिकाप्टर से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभा स्थल पर बिना चेकिंग के किसी को भी नहीं जाने दिया जाएगा। सभा स्थल पर सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात की जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें