फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डगरपुर गांव में धरना पांचवें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। डगरपुर गांव में तालाब की सफाई और चारदीवारी कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी समस्या को देखने के लिए अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है। तालाब का पानी घरों में पहुंच रहा है, जिससे दीवारों में दरारें आ गई है और लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। इस बीच जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव वहां पहुंचे और तालाब की सफाई का कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रिंकू बंसल, धर्मपाल, राज, मनोज कुमार, लिखिया, श्रीपाल, सुशील, अजब, मनोज, कृष्णा, सीता, मुकेश, विमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


नाले की सफाई कराई जाए
दोघट । भड़ल गांव में कई साल से नाले की सफाई नहीं की गई है। गंदगी से नाला अटा पड़ा है। इससे गांव का गंदा पानी रास्तों में भर गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने नाले की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें