बागपत। सनातन धर्म प्रचार समिति की ओर से शहर के श्री शालिगराम काली मंदिर में चल रही रामचरित्र मानस के अखंड पाठ का रविवार को समापन हुआ। हवन का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। पंडित राकेश शांडिल्य ने मंत्रोचारण के बाद हवन कराया। उन्होंने कहा इस माह में भगवान विष्णु के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का बड़ा महत्व है। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया। इसमें यज्ञ मान जयप्रकाश शर्मा, दीपक कुमार रहे। इस दौरान विशंबर दयाल, एडवोकेट पुनीत शर्मा, मोहित, अनिल, पालू, अशोक शर्मा, नंदलाल डोगरा, आनंद आलंबयान, कपिल, कपिल, प्रदीप, अजय शंकर, राकेश मोहन, अनिल अरोड़ा, श्यामलाल, हरि सिंह मौजूद रहे।
कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
चांदीनगर (बागपत)। गौना गांव के शिव मंदिर पूरी धाम पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इसमें कथावाचक साध्वी राधिका देवी ने विभिन्न प्रसंगों को सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव, पंडित जयशास्त्री, राजेराम, बिट्टू, बलराज, कंवर पाल, कृष्ण तंवर आदि मौजूद रहे।