बागपत। गाजियाबाद में हो रही सेना भर्ती के लिए जिले से युवाओं का हुजुम बस और डग्गामार वाहनों से रवाना हुए। मुख्य मार्गों पर भीड़ रही। रोडवेज से लेकर प्राइवेट बसों की छतों पर सवार होकर युवक भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे।
गाजियाबाद में सेना के लिए खुली भर्ती हो रही है। बागपत जिले के युवाओं का समय रविवार को निर्धारित किया। शनिवार को भारी संख्या में जिले के युवा रोडवेज और प्राइवेट बसों में सवार होकर गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। भारी भीड़ के कारण बसों का टोटा पड़ गया। सभी वाहनों में युवाओं की भीड़ रही। दो ट्रेनें रद्द होने से यह परेशानी खड़ी हुई है। युवा प्रदीप, सुधीर, कमल कुमार, जितेंद्र, हरेंद्र, जीत सिंह, गजेंद्र ने कहा कि परिवहन की व्यवस्था खराब है। इस लिए जान जोखिम में डालकर भर्ती होने जाना पड़ रहा है। ऊपर से रेलवे विभाग द्वारा दो ट्रेनें रद्द कर दी, इससे सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। भर्ती होने शामिल होने के लिए समय पर पहुंचने का लक्ष्य था, लेकिन परिवहन व्यवस्था के कारण थोड़ी देर हो जाएगी। जल्दी इस लिए जा रहे है ताकि समय से वह दौड़ में प्रतिभाग कर सकते।