फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन की निर्मलता के लिए होगा पौधरोपण, किसानों से कराएंगे जैविक खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हिंडन को निर्मल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलेगा। दो-दो ब्लॉक के अफसरों को हिंडन की सफाई के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। उसके बाद पौधरोपण होगा और किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन को निर्मल बनाने का अभियान शुरू किया है। पिछले दिनों सैकड़ों कर्मचारियों ने मेरठ और बागपत की सीमा में नदी की सफाई की। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए जिले के दो-दो ब्लॉक के अफसरों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी, जो कर्मचारियों को लेकर जाकर हिंडन की सफाई करेंगे। उसके बाद नदी क्षेत्र में पौधरोपण युद्ध स्तर पर कराया जाएगा, जिससे पर्यावरण शुद्ध हो और नदी के क्षेत्र की मिट्टी में खिंचाव बनेगा।
उधर, मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन की सफाई का अभियान चलाया तो सामाजिक संगठन और आम लोग भी हिंडन की सफाई के पक्ष में खड़े हो गए। ग्रामीण पर्यावरण विकास संस्था के सचिव कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोग अभियान से जुड़े और हिंडन की सफाई करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने हिंडन की सफाई की
अमीनगर सराय। हिंडन नदी को साफ करने के लिए मंडलायुक्त प्रभात कुमार ने 22 अप्रैल को पुरा महादेव नदी से निर्मल हिंडन सफाई अभियान का शुभारंभ किया था। बीच में कर्मचारियों ने कार्य बंद कर दिया था, लेकिन सामाजिक संगठन निरंतर कार्य में जुटे रहे। मंगलवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने जेसीबी मशीनों से हिंडन की सफाई की। कर्मचारियों ने तीन किमी तक हिंडन की सफाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें