फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह और चलेगी रमाला चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल रमाला में उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के मुख्य गन्ना सलाहकार ने पहुंचकर गन्ना पर्यवेक्षकों की बैठक ली और खेतों में खड़े गन्ने के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जब तक एक-एक गन्ना खेतों में खड़ा है, तब तक चीनी मिल चलती रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य गन्ना सलाहकार डॉ. आरपी पाठक ने रमाला चीनी मिल पहुंचकर गन्ना पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने पर्यवेक्षकों से खेतों में खड़े गन्ने के बारे में पूछा। यहां के मौसम के बारे में जानकारी ली। किसान कैसे गन्ना खेतों से लेकर मिल तक लाते हैं, इस बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि रमाला चीनी मिल अभी एक माह से भी ज्यादा समय तक चलेगी। किसानों के खेतों में अभी बहुत गन्ना खड़ा हुआ है। जब तक खेतों में गन्ना खड़ा रहेगा, तब तक मिल चलती रहेगी। उन्होंने बताया मिल अब तक 42 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। पिछले वर्ष 48 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें