बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार के दिन विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। उनके द्वारा दिए गए गुरु मंत्रों पर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला महामंत्री सोनिया चौधरी, नगर संयोजक जय कुमार, महामंत्री प्रकाश मलिक, राजेश गौतम, रोहताश शर्मा, भीम सिंह, ओमपाल सिंह, सरोज देवी, सुभाष लखेरा, विपिन रूहेला, रामकिशन, उदल चौहान, लोकेंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा, डॉ. विनय त्यागी, टीटी, रामाकश्यप, बबलू, निखिल, सचिन गुप्ता, साहब सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, पप्पू फौजदार मौजूद रहे। कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। इसमें योग पर चर्चा की। इसमें जयकरण, महेश आर्य, ओम सिंह, अतुल गोयल मौजूद रहे।
कृष्णपाल सिंह को बताया शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष
बागपत। सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह को सपा के शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया। उनसे पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। कृष्णपाल सिंह तीसरी बार शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने हैं।