बिनौली (बागपत)।
बरनावा स्थित ज्ञान सावर गुरुकुल में सोमवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षाफल भी घोषित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुल संस्थापक ब्रह्मचारी अतुल भैया ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा मेहनत करने वाले को जीवन में सफलता जरूर मिलती है। माता पिता बच्चों को अच्छे संस्कार दें, ताकि बच्चे आगे चलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान कर सकें। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा-8 के अभिषेक, कक्षा-4 के आवेश, कक्षा-3 के समीर, कक्षा-2 की सिमरन और कक्षा-1 की गुलशरीन को प्रथम पांच में स्थान प्राप्त करने स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। जबकि कक्षा-5 की अदिति और इंसा, कक्षा-6 के कृष और मुन मुन, कक्षा-7 के ख़ुशी और पंकज को भी अपनी कक्षा में सर्वोच्च रहने पर पुरस्कृत किया। संचालन प्रधानाचार्य चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ ने किया। इसमें उप प्रधानाचार्य गीता टंडन, पूनम जैन, साजिया खान. स्वाति त्यागी, मीनाक्षी शर्मा, मीनू शर्मा, अमिका, रमेश चंद, गुड़िया, राखी, लायबा खान, संकल्प जैन, मुकेश जैन आदि रहे।