सीबीएसई परीक्षा देते समय एक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा बेहोश हो गई। इससे स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधकों में हड़कंप मच गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
खुशी पुत्री राजवीर निरपुड़ गांव की रहने वाली है। वह कक्षा 10वीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार को चल रही सीबीएसई की बोर्र्ड परीक्षा में कंप्यूटर का पेपर था। जैसे ही कंप्यूटर का पेपर उसके सामने आया तो वह घबराकर बेहोश होकर गिर गई। इससे परीक्षा कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गई। स्कूल के स्टाफ ने छात्रा को तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। शिक्षकों के अनुसार छात्रा को इलाज के दौरान एक घंटे बाद उसे किसी तरह होश आया। अभी भी उसका इलाज किया जा रहा है। सूचना पर अभिभावक भी स्कूल पहुंचे। छात्रा के अभिभावकों के स्कूल के बाद अस्पताल पहुंचे और छात्रा का हालचाल जाना।