बागपत। छपरौली नगर पंचायत में नया सवेरा नगर विकास योजना के तहत बिना ब्याज के 40 लाख रुपये स्वीकृत हुआ। एक किश्त मिल गई है। दूसरी के लिए अनु सचिव ने डीएम को उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सत्यापन समिति का गठन करना होगा। इसकी आख्या भेजने के बाद द्वितीय किश्त जारी होगी।
छपरौली नगर पंचायत को नया सवेरा नगर विकास योजना के तहत 40 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। स्वीकृत धनराशि से कस्बे में विकास कार्य होंगे। 20 लाख रुपये की प्रथम किश्त मुहैया हो चुकी है। इससे कस्बे में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। द्वितीय किश्त का तब भुगतान होगा तब नगर पंचायत उपभोक्ता प्रमाण पत्र जारी करेगा। इसके लिए कस्बे में सत्यापन समिति का गठन करना होगा। इसमें अधिशासी स्तर का एक अधिकारी को शामिल होगा। जो भौतिक प्रगति, वित्तीय और गुणवत्ता की स्थिति को सत्यापित करेगी। सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के बाद 20 लाख रुपये की द्वितीय किस्त का भुगतान होगा। उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव अखिलानंद ब्रह्माचारी ने डीएम को निर्देशित किया है द्वितीय किश्त के लिए जल्द उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कराया जाए, ताकि जल्द दूसरी किश्त मुहैया कराई जा सके। ईओ छपरौली ने बताया कि प्रथम किश्त प्राप्त हो गई है। इसके तहत विकास कार्य कराएं हैं। द्वितीय किश्त के भुगतान को डीएम से मिलकर सत्यापन समिति का गठन करेंगे। इसके बाद ही दूसरी किश्त उन्हें विकास कार्यों के लिए मिलेगी।