फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक सेवक संघ ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन


बागपत। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष रामपाल सिंह और संभागीय सचिव विजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अभी तक सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ नहीं दिया गया है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी जल्द इसका लाभ नहीं दिया तो आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ प्रचार किया जाएगा। इसमें मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह, दिनेश कुमार, राजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, चिरंजी लाल, सूरजभान, सुरेंद्र, मुकेश, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में सातवां वेतन आयोग लागू कराने की मांग को लेकर मेरठ मंडल के सभी ग्रामीण डाकसेवकों ने अपने-अपने डाकघरों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। मंडलीय अध्यक्ष रामपाल सिंह और सचिव बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण डाक सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जिससे अब सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर गई है। गत वर्ष अगस्त माह मेें लिखित समझौता हुआ । उन्होंने कहा यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं की तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसमें मंडल सचिव बिजेंद्र सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह, सोहनवीर, संतराम, सतवीर, रामेश्वर, सतेंद्र कुमार, श्याम सिंह, सहेंद्र, जयवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें