फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजो की हौसला अफजाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जौहड़ी के निशानेबाजों का एक दल डॉ. राजपाल सिंह के नेतृत्व में लखनऊ जाकर वाणिज्य कर आयुक्त कामिनी रतन चौहान से मिला, जो पूर्व में बागपत की डीएम भी रह चुकी हैं। उन्होंने निशानेबाजों की हौसलाफजाई की तथा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जौहड़ी राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षक मीना कुमारी, डौली जाटव, मानवी बाल्मीकि व हिना अली आदि ने गोरखपुर व लखनऊ महोत्सव में निशानेबाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस दल ने लखनऊ जाकर वाणिज्य कर आयुक्त कामिनी रतन चौहान से मुलाकात की। उन्होंने निशानेबाजों का उत्साहवर्धन किया। बागपत में डीएम रहते भी उन्होंने निशानेबाजी को काफी बढ़ावा दिया था। उन्होंने डौली जाटव व अन्य आर्थिक रूप से कमजोर निशानेबाजों को हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। राजपाल सिंह ने उन्हें जौहड़ी आने का निमंत्रण भी दिया। इसके उपरांत निशानेबाजों का दल ओलंपियन एवं खेल निदेशक आरपी सिंह से भी मिला। उन्होंने भी जौहड़ी की खेल प्रतिभाओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें