फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर मोर्च पर हो रही विफल-मनोज चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को हल कराएं।
विज्ञापन

रविवार को सिसाना बस स्टैंड पर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर तरह से फ्लाप हो चुकी है। उन्होंने कहा जनता को थानों और दफ्तरों में खुलेआम लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा नोट बंदी और जीएसटी मार ने लोगों को भूख मरी की कगार पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से साथ हल कराएं। इसमें सपा नेता शौकेंद्र पहलवान ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव 2019 में जुट जाना है। हर बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हर हालत में बागपत से पार्टी का सांसद बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा मकसद है। तभी पार्टी ओर अधिक मजबूत होगी। संचालन डॉ. शकील अहमद ने किया। बैठक मेें जिला अध्यक्ष युवजन सभा रविंद्र यादव, सलीम चौधरी, यामीन, डॉ. सतीश, रामपाल पंवार, जमील अहमद, महिला सभा जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर, रणधीर प्रधान, सरफराज, महेश चंद शर्मा, शिवराम यादव, डॉ. इरफान, संजय, नरेंद्र पंवार, सुरेंद्र पंवार, कृष्णपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें