फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस नहीं आने पर छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बुढ़ाना बस अड्डे पर घंटों इंतजार करने के बाद बस नहीं आने से क्षुब्ध छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को परिवहन निगम के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने निगम अधिकारियों पर डग्गामार वाहनों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं बुढ़ाना बस अड्डे पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बसों का संचालन बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इस कारण उन्हें दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें शिक्षण संस्थाओं में जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने रोडवेज अफसरों पर डग्गामार वाहन चालकों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाकर प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
उधर, स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना ने कहा कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मोनू, अजय, अनिल, रजनीश, दीपक, सुबोध, उत्तम, राजेश, उषा, प्रीति, संजिता, आरती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें