बड़ौत (बागपत)।
महावतपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बुधवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें आए मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर बच्चों से रूबरू हुए और मेधावियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर नितिन तोमर, प्रधानाध्यापक मनीषा मलिक, ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते है, इसलिए आज इन्हेें संस्कारवान और रोजगार प्राप्त शिक्षा की जरूरत है। बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, जिस तरह चाहे उसी तरह उन्हें ढाला जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देेने की अपील की। अंत में उन्होंने मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि को ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक ने शॉॅल भेंट कर सम्मानित किया। इसमें ग्राम सभा सदस्य संजीव, अजय तोमर, नीरू, नेहा, संगीता, प्रीति, पूनम, मयंक, रूबी आदि का योगदान रहा।