चांदीनगर (बागपत)। ठंड के चलते रटौल गांव के टेलर की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सर्दी की चपेट में हर वर्ग के लोग आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी है।
जनपद में सर्दी आए दिन बढ़ती जा रही है। तेज हवा चली रही है। इसको लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। हर वर्ग के लोग ठंड की चपेट में आ रहे है। रटौल निवासी टेलर मुस्तकीम (50) पुत्र सब्बीर को सर्दी लगी। बृहस्पतिवार की रात में बहुत तेजी से कांपने लगा। इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने उसका चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह उसको परिवार के लोग दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उसके छह बेटी और एक बेटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ठंड से पीड़ित महिला, पुरूष और बच्चों की सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में सुबह से शाम तक लाइन लगी रहती है। चिकित्सक दवाई के साथ-साथ ठंड से बचाव की सर्दी दे रहे है। सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।