बिनौली (बागपत)। ग्वाली खेड़ा गांव में स्थित मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। इसमें प्रीति मिस फेयरवेल बनी और नईमा के सर मिस ब्यूटी का ताज सजा।
फेयरवेल पार्टी समारोह का शुभारंभ संस्था के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री और अध्यक्ष कालूराम धामा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। आयुषी और शिवानी ने सरस्वती वंदना, अदिति, कोमल, वर्षा और ज्योति ने स्वागत गीत, निकता व शिवानी ने तेरा जलवा जलवाए स्वाति व वर्षा ने शिव भक्ति नृत्य भंग मैंने भी पीली, स्वेता ने आया है देश में ये त्योहार, अलका ने मैय्या यशोदा में तेरा कन्हैया, राधा ने ऐसा देश है मेरा की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद फेशन शो का आयोजन किया, इसमें छात्राओं ने कैटवॉक किया। निर्णायक मंडल ने मिस फेयरवेल बीए तृतीय वर्ष की प्रीति को चुना, जबकि बीएससी तृतीय वर्ष की नईमा को मिस ब्यूटी चुना गया। इस अवसर पर बीए व बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं ने तृतीय वर्ष की छात्राओं को उपहार देकर विदाई दी। संचालन पारुल और अपूर्वा ने किया। इसमें प्राचार्य राजीव गुप्ता, संस्था के महासचिव रवि पंवार, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. शबाना, डॉ. संजीव कुमार, राधा, रूपा, वर्षा का सहयोग रहा।