अटल बिहारी का जन्मदिन बनाया
बिनौली (बागपत)।
बिनौली गांव में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वां जन्मदिन धूमधाम से बनाया। इस दौरान उन्होंने मिठाई बांटकर उनकी नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बिनौली मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, महामंत्री सुधीर त्यागी, राजीव धामा, योगेंद्र धामा, अरुण धामा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, मास्टर अनीस कुरैशी, रवि पांचाल, सुषमा शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर , बरनावा, जौहड़ी, फजलपुर, तेड़ा, तितरोदा आदि गांवों में भी पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन बनाया गया।