फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस हर वर्ग की हितैषी - किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय ने कहा कांग्रेस हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

बुधवार को रात्रि में कांग्रेस के नगरपालिका परिषद के चेयरमैन प्रत्याशी मुकेश उपाध्याय के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों व असहायों का सहयोग किया है। बेरोजगारों को रोजगार देने के अलावा अपराध पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर हर्ष जताया। मुकेश उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से पार्टी ओर मजबूत होगी । इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, वेदपाल उपाध्याय, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, दीपक, अरविंद, सतीश, महेश पंवार, साहब सिंह, कमल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें