फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ने सहारनपुर की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव में शनिवार को तीन दिवसीय चौधरी चरण सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच दिल्ली की टीम ने सहारनपुर को हराकर जीता।
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, श्रीराम बाजपेयी स्काउट गाइड एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप, ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि बड़ौत अनुज बरखा, युवा रालोद नेता प्रमेंद्र तोमर ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता मेें वाजिदपुर, लुहारी, बिहारी, बड़ौत, लौहड्डा आदि सहित दर्जनों गांव की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दिल्ली और सहारनपुर टीम के बीच हुआ। इसमें दिल्ली की टीम 53-46 स्कोर से विजयी रही। दूसरा मुकाबला वाजिदपुर और बिहारी टीम के बीच खेला गया। इसमें वाजिदपुर की टीम 44-27 स्कोर से विजयी रही। तीसरा मुकाबला लुहारी और वाजिदपुर के बीच हुआ। इसमें वाजिदपुर की टीम 19-7 से विजयी रही। संचालन कर रहे भगत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता श्रीराम वाजपेयी स्काउट गाइड संस्था का सहयोग रहा। इसमेें प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 31 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। इस दौरान कंवर पाल, महावीर, भगत, बिल्लू, सोनू, धर्मेंद्र, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें