फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के दिन लगेंगे पांच ड्रोन कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया पहले चुनाव के दिन एक ड्रोन कैमरे की व्यवस्था थी, लेकिन इसे अब बदल दिया गया है। प्रेक्षक के निर्देश पर जिले में अब पांच ड्रोन कैमरे लगेंगे। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में एक-एक ड्रोन कैमरा लगेगा, जबकि आसपास के क्षेत्र की निगरानी के लिए दो कैमरे रहेंगे।
विज्ञापन


किस निकाय में कितने प्रत्याशी
निकाय अध्यक्ष सभासद
बागपत 15 120
बड़ौत 09 178
खेकड़ा 05 82
सराय 13 34
टटीरी 16 42
छपरौली 13 53
टीकरी 15 31
दोघट 13 37

टीकरी में दो सदस्य हो चुके निर्विरोध
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया टीकरी में दो सदस्य पद के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

यह रहेगी बागपत के चुनाव की व्यवस्था
निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी 50, तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षण के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारी, 11 जोनल मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता अधिकारी आठ तैनात किए हैं।
विज्ञापन


उपलब्ध कराए गए मतपत्र
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया अध्यक्ष पद के लिए 230158 मतपत्र और सदस्य पद के लिए 228158 मतपत्र उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें