फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां को पढ़ाने और आगे बढ़ाने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां को पढ़ाने और आगे बढ़ाने की जरूरत
विज्ञापन


दोघट। नेताजी सुभाषचंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में पांचवें दिन छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। जूडो-कराटे का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

योगाचार्य रवि शास्त्री ने छात्र-छात्राओं को पीटी, सूर्य नमस्कार एवं जूड़ो कराटे का प्रशिक्षण किया। आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के अध्यक्ष रामपाल सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान युग में माहौल बिगड़ता जा रहा है। इसलिए आर्य समाज बेटियों को जूडो कराटे के माध्यम से आत्म रक्षा के तरीके सिखाने का कार्य कर रहा है। बेटियों के निर्माण से दो परिवार का निर्माण होता है। बेटियां ही देश को संस्कारित युवा दे सकती है। बच्चों का निर्माण करने में वर्षो का समय लगता है। इसलिए आर्य समाज का अभियान बेटियों के चरित्र एवं सर्वांगीण विकास के लिए शिविरों का आयोजन कर रहा है। प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह यादव, यतेंद्र आर्य, देवेंद्र प्रधान, सीमा छिल्लर, नीरा, दीपा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें