फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बताए यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को बताए यातायात के नियम
विज्ञापन

बागपत। यातायात माह के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने काठा गांव के एनएस पब्लिक स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। बताया गया कि सड़क पर सावधानी हटते ही दुर्घटना हो जाती है।
विज्ञापन

सुमन ने बताया कि सड़क पर चलने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। सड़क पर चलते समय जल्दबाजी न करे। कोई भी बच्चा चलती बस से शरीर का अंग बाहर न निकाले। बस के पायदान पर खड़े होकर यात्रा न करें। सड़क पर फैलकर न चले। एक कतार में सड़क के बाए ओर चले। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन पर हमेशा हेलमेट लगाकर चले। तीन सवारी ना बैठाए। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। तेज गति से वाहन न चलाए। इस दौरान बच्चों को नियमों से संबंधित पंफलेट भी वितरित किए गए। इस मौके पर टीएसआई लोकेंद्र शर्मा, कांस्टेबल हरि कैलाश, यशवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें