फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवाना में गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिवाना में गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन


बिनौली। जिवाना गुलियान गांव में मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना बताया न तौलने पर किसान भडक गए और उन्होने मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिवाना गुलियान में मलकपुर चीनी मिल का एक गन्ना क्रय केंद्र केंद्र सी है। इस पर शुक्रवार को सुबह किसान गन्ना लेकर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद तौल लिपिक सोरन सिंह और पर्यवेक्षक कंवरपाल ने रिजेक्ट प्रजाति बताकर गन्ना तौलने से मना कर दिया। इस पर किसान भड़क गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों की लिपिक और पर्यवेक्षक से तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों ने बडौत-मेरठ रोड पर जाम लगाने की भी चेतावनी दे दी। मामला बढ़ता देख पर्यवेक्षक ने मिल अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि मिल रिजेक्ट प्रजाति बताकर उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान घंटों तक तौल का काम बंद रहा। काफी देर बाद सुपरवाईजर ऋषिपाल मौके पर पहुंचे और किसानों का गन्ना तुलवाया। इस दौरान पदम सिंह, तेजपाल, सुरेशपाल, विपिन, अमरसिंह, बिजेंद्र, कालू, अरविंद, सूरज, संदीप, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें