बड़ौत (बागपत)।
सिनौली गांव में पिछले कई माह से टंकी की पाइप लाइन लीकेज होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर ग्राम प्रधान और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को ग्रामीण समाजसेवी विपिन पूनिया के नेतृत्व में गांव में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा गांव में लगी टंकी की पाइप लाइन पिछले कई महीनों से लीकेज है। इससे गरीब लोगों के घरों में पीने के लिए पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं पाइप लाइन लीकेज होने गांव में जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। समाजसेवी विपिन पूनिया ने कहा कि कई बार ग्राम प्रधान व ठेकेदार से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। घरों मेेें पानी न पहुंचने के कारण लोगों को दूसरे मोहल्लों में लगे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधान योगेंद्र और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा चुनाव के चलते व्यस्त है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई होगी। इनमेें विपिन पूनिया, सागर, छीनी, अंकित, अंतिम, निशू, वीशू, राशिद, इसरार, नगेंद्र, नरेंद्र डबास, आशीष, प्रिंस आदि रहे।