बड़ौत (बागपत)।
लोयन मलकपुर गांव में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से पार्श्वनाथ भगवान की पालकी शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा गांव में भ्रमण कर प्राइमरी पाठशाला में पहुंची। वहां भगवान का नमन किया । इसके बाद मंदिर में समाप्त हुई।
पार्श्वनाथ की पालकी शोभायात्रा मंदिर से शुरू हुई। इसमें सबसे आगे समाज का बैनर लेकर बच्चेे चलेे। इसके बाद ढोल धार्मिक धुने बजाते बैंड चले। बैंडों के बीच में भव्य झांकियंा चली। सबसे पीछे भजन मंडली और इसके पीछे भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा पालकी में विराजमान रही। इसे श्रद्धालु लेकर चलेे। पालकी शोभायात्रा गांव में भ्रमण कर प्राइमरी पाठशाला पहुंची, वहां भगवान का नमन किया । शोभायात्रा अनुमान सागर महाराज और प्रभावना भूषण महाराज के सानिध्य में निकली। इसमें चेतन लाल, प्रवीण कुमार, अमित जैन, विकास, अखिलेश जैन, सुरेंद्र, गौरव आदि रहे।