दोघट/ दाहा (बागपत)। युवा खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद में हुई राज्य स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता में देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़ल के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। तीन खिलाड़ियों का प्रांतीय वॉलीबाल टीम में चयन हुआ। विजेताओं का स्कूल में स्वागत किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज राणा ने बताया 9 से 10 सितंबर तक चली राज्य स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल प्रतियोगिता में देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कबड्डी टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ी रमन, उत्सव, हिमांशु और विशाल की बदौलत टीम दूसरे स्थान पर रही। इसमें वॉलीबाल टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। स्कूल के खिलाड़ी सागर, सूरज और अमित का चयन प्रांतीय वॉलीबाल टीम में चयन हुआ। टीम के स्कूल पहुंचने पर स्वागत कर स्कूल प्रबंधक मास्टर राजपाल सिंह ने खिलाड़ियों को नगद राशि से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमिला सहरावत, पीटीआई संजीव राठी, राहुल कुमार, गोपाल, विपिन राणा, रविता, सलौनी, पवन कुमार आदि रही।