ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन हुआ
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली में हुए फुटबाल स्पोर्ट्स कांपलेक्स दिल्ली विकास प्राधिकरण के फुटबाल ओपन ट्रायल में नगर और मलकपुर के खिलाड़ियों का चयन किया । 9 सितंबर को ट्रायल का आयोजन किया इसमें अलग-अलग राज्यों से 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें ट्रायल के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन किया । इन खिलाड़ियों में आदित्य तोमर मलकपुर और अभिषेक धनकड़ बड़ौत शामिल है। दोनों ही विजयीभव विद्यापीठ के छात्र है। चयनित खिलाड़ियों को दिल्ली विकास प्राधिकरण के तहत चार हजार फुटबाल किट एवं प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। खिलाड़ियों का चयन होने पर चेयरमैन सतीश मान और मास्टर रामपाल सिंह सहित बच्चों ने हर्ष जताया। बता दे कि 10 सितंबर को होने वाले ट्रायल में इन 30 में 17 खिलाड़ी ही चयनित हो सकें।