फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन के किनारे बसे चार गांवों के तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में गिरता भूजल स्तर चिंता का कारण बन रहा है। क्षेत्र में अधिकांश हैंडपंप ठप हो गए है। गिरते जल स्तर को रोकने के लिए तकनीक समन्वयक समिति ने हिंडन के किनारे चार गांवों के छह तालाबों का जीर्णोद्वार करने की स्वीकृति दी। इस पर जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लॉक डार्क जोन में है। क्षेत्र में नलकूप लगाने पर प्रतिबंध लगा है। गिरते जल स्तर को लेकर सीडीओ चांदनी सिंह की अध्यक्षता में तकनीक समन्वयक समिति की बैठक हुई । इसमें जिले को डार्क जोन से बाहर निकालने के लिए चर्चा की। विकास खंडों के जल स्तर को यथावत रखने हेतु भूगर्भ रिचार्ज की योजनाएं बनाने पर बल दिया।
योजना में हिंडन नदी के किनारे बसे चार गांवों में एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के छह तालाबों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इनके जीर्णोद्वार कराने के लिए योजनाएं बनाई और इनको स्वीकृति दे दी। सीडीओ चांदनी सिंह ने निर्देश दिए चयनित तालाबों पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाए । इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर कार्यालय को आख्या उपलब्ध कराए। इसमें सीडीओ चांदनी सिंह, डीडीओ हुबलाल, पीडी एमएल पटेल, लघु सिंचाई खंड मेरठ के अधिशासी अभियंता विश्वंभर दयाल, जिला प्रभागीय वन अधिकारी अरुण कुमार, उप निदेशक कृषि प्रशांत कुमार, जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह, सहायक अभियंता जल निगम अहमद हसन, सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


निम्न गांवों के तालाब किए चिन्हित
बागपत। हिंडन के निकटवर्ती गांव इदरीशपुर, सिरसली, हजुराबाद गढ़ी और चमरावल का एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले छह तालाबों का योजना के तहत चयन किया । इनके जीर्णोद्वार के लिए जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें