बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास गड्ढों के कारण ट्रक को बचाने में बाइक फिसल गई और जमीन पर गिर गई। इससे बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। जिला अस्पताल में उपचार न मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया।
छपरौली क्षेत्र के चौबली गांव निवासी युवक शिवम अपनी बहन कविता को लेकर कलक्ट्रेट किसी काम से बाइक से जा रहा था। जैसे ही गौरीपुर मोड़ पर पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में गड्ढे के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक जमीन पर गिर गई। इससे कविता घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां काफी देर तक उसके पास कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। इसके विरोध में परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के चलते मेरठ रेफर किया। उधर, सीएमएस कुशवाहा ने कहा डॉक्टरों पर लगाए आरोप पूरी तरह से गलत हैं।