फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिटौरा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौपा

विज्ञापन
विज्ञापन
घिटौरा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

बागपत। घिटौरा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा गांव में सौ वर्ष पुराना तालाब है। कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर हापुड़ के लोगों को तालाब की भूमि को बेच दिया। उन्होंने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घिटौरा गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत को शिकायती पत्र देकर बताया गांव में एक सौ वर्ष पुराना तालाब है। गांव के कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया और हापुड़ के लोगों को अवैध रूप से जमीन को बेच दिया। जिन लोगों ने जमीन को खरीदा है, वह यहां मिट्टी डालकर भराव करा रहे हैं। उन्होंने कहा जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गांव की जलनिकासी नहीं हो पाएगी। गंदा पानी सड़कों पर एकत्र रहेगा और लोगों के घरों में भी पानी जाना शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की। इसमें कंवर पाल, अनिल कुमार, राजवीर, पवन कुमार, बीर सिंह, चंद्रमल, रविंद्र, सुभाष, अमी चंद, प्रहलाद, राज सिंह, राजवीर सिंह, निरंजन, पवन, कृष्ण गोपाल, मुकेश, महेंद्र, नरेश, लख्मी चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें