बड़ौत (बागपत)।
नगर की शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक और रंगांरग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
लार्ड महावीर एकेडमी में 71वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी, राजकुमार जैन, सुदेश जैन, दिनेश जैन, सुनील जैन और अभिषेक जैन ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं में ज्योति, तुन, रीतिका, रीया, प्राची, दीया, अनन्या, वंशिका, राशि, तनिष्का, भावना, शिवी, हलिमा, गुरकिता ने वंदेमातरम्, इंडिया वाले, देश रंगीला, सुनो गौर से दुनिया वालों पर प्रस्तुति देकर भाव विभोर कर दिया। मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। संचालन अभिषेक जैन ने किया। उधर चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, डॉ. सत्यप्रकाश वशिष्ठ, डॉ. आरपी कटियार, कोषाध्यक्ष गीताजंलि, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रदीप शर्मा, निदेशक रामपाल सिंह और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं में अर्पित दांगी, आदित्य चौधरी, अग्रिम, वंश, रोहित, अंशु, मोइन, मोनिका, शगुन, अर्शी, अनुष्का, आर्याशी, शिवांगी, स्वाति, खुशी, दिया, आयुशी आदि ने श्रीकृष्ण, सुभाष चंद बोस, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी आदि की वेशभूषा धारण कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जेपी सिंह, संगीता जैन, अनुराधा शर्मा, रीता, नीलम, कोमल, मोनिका, सूचि का योगदान रहा। यूरो किड्स में संचालक तेजपाल शर्मा, अध्यक्ष सत्यावती शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों में सैम, वीर, प्रत्यक्ष, वरदान, पार्थ, देवांश, दक्ष ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन नेहा शर्मा व पूजा माहेश्वरी ने किया। कुमकुम मोदी में प्रधानाचार्य सुखजीत सिंह ने शुभारंभ किया। रेड ग्रीन, येलो हाउस, ब्लू हाउस के बच्चों में हर्षी, विदुषी, महिमा, वंशिका, वंदना, निधि, अर्जुन, तनिषा ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जीसीएम प्ले स्कूल में अंजलि बंसल, रेखा जैन ने किया। इस अवसर पर शालू, शिखा, निकिता, शैफाली, गुंजन, प्रिया, पूनम, बबीता, किरण शामिल रहे। एमडी इंटरनेशनल स्कूल आदर्श नंगला मेें प्रबंधक रविंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गौरव तोमर, सचिन, देशपाल, बृजेश, राखी, पिकी, संगीता, लता शामिल रहे।