बागपत। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे और यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 25 वाहनों को सीज कर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
ट्रांसपोर्टरों ने डीएम भवानी सिंह खंगारौत से शिकायत की ओवरलोड वाहनों से राजस्व का नुकसान और सड़कें भी टूट रही है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ आरपी मिश्रा ने टीम के साथ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 25 वाहनों को सीज कर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। एआरटीओ ने बताया चार ट्रक चालक चेकिंग के दौरान वाहन को छोड़कर फरार हो गए। इनको क्रेन की मदद से कार्यालय के बाहर खड़ा कराया। उन्होंने बताया जुलाई माह में 375 वाहनों को सीज कर 41 लाख रुपये की वसूली की।