फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला चीनी मिल ने किया 81 प्रतिशत गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने ऑन लाइन शिकायत दर्ज कर वेबसाइट पर जन समस्या के माध्यम से किसानों की समस्याओं को दर्ज करा मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। इस पर सीएम ने जवाब में बताया सभी चीनी मिलों का भुगतान धीरे-धीरे कराया जा रहा है।
विधायक ने बताया उन्होंने वेबसाइट पर सीएम को बताया गन्ने का भुगतान न होने के कारण किसानों को आर्थिक परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया बुधवार को मुख्यमंत्री से इस संबंध में जवाब प्राप्त हुआ है। इसमें बागपत चीनी मिल ने पेराई सत्र वर्ष 2016-17 में देय गन्ना मूल्य 14232.98 लाख के सापेक्ष में 28 जून तक 11803.14 लाख कुल 83 प्रतिशत भुगतान करने की बात कही। रमाला चीनी मिल के भुगतान के विषय में उन्होंने बताया पेराई सत्र 2016-17 में देय गन्ना मूल्य 13787.69 लाख के सापेक्ष में 28 जून 2017 तक 11142.3 लाख रुपये कुल 81 प्रतिशत तक का भुगतान किया। 2645.39 लाख रुपये भुगतान अभी शेष है। मलकपुर चीनी मिल पेराई सत्र 2017 में देय गन्ना मूल्य रुपये 32748.98 लाख के सापेक्ष में 28 जून तक मात्र रुपये 5051.48 लाख कुल भुगतान का 15 प्रतिशत भुगतान किया। 27697.00 लाख रुपये अभी शेष है। इसका अतिशीघ्र कराने के पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया पिछले दिनों रमाला सहकारी चीनी मिल के क्षमता वृद्धि को लेकर चर्चाएं हो रही है। शासन की तरफ से 84 करोड़ रुपये की धनराशि के ऐलान से रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण को लेकर किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें