बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल और जैन मिलन बड़ौत के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मुसद्दीलाल धर्मशाला में मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया, इसमें मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा और चश्मे बांटे।
शिविर का शुभारंभ प्रबंध समिति के संजय जैन, अमित जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन और नवीन जैन उर्फ बब्बल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में दिल्ली से पहुंचे डॉ. श्राफ चैरिटी आई हास्पिटल दरियागंज के अनुभवी डॉक्टरों ने 250 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा और चश्मे बांटे। इसमें 40 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किया। संचालन आशीष जैन और हर्षित जैन ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मरीजों की पर्चियां बनवाने, दवा देने और डाक्टरों की मदद की।