फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजिए, रोजाना 15 मिनट बोलेंगे अंग्रेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे रोजाना 15 मिनट बोलेंगे अंग्रेजी
विज्ञापन


बागपत। जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सोमवार से आओ अंग्रेजी सीखे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अब उक्त स्कूलों के बच्चों को 15 मिनट के रेडियो कार्यक्रम से अंग्रेजी में बोलना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 191 उच्च प्राथमिक और दो कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में आओ अंग्रेजी सीखे कार्यक्रम लागू कर दिया गया है। स्कूलों में जनप्रतिनिधियों ने इसका शुभारंभ किया। इन स्कूलों में छात्रों को रेडियो के माध्यम से इंग्लिश बोलना सिखाया जाएगा। इसके लिए सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टर और सहायकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बालिका शिक्षा के नोडल जिला समन्वयक सुमित त्रिपाठी ने बताया उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों को रेडियो से अंग्रेजी बोलना सिखाया जाना शुरू हो गया है। विभाग का मकसद अंग्रेजी विषय को छात्रों के लिए रोचक बनाना है, ताकि आसानी से पढ़ाई कर सकें। रेडियो के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी के गुर दिए जा रहे हैं। इन सभी विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों से इसका शुभारंभ करा दिया गया है। बीएसए योगराज सिंह ने कहा अंग्रेजी विषय में बच्चों को कठिन लगता है। उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में इसका शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें