फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल-बम, बोल-बम के उद्घोष से गूंज उठा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोल-बम, बम-बम के उद्घोष उद्घोष से गूंज उठा नगर
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। जैसे-जैसे शिवरात्रि की तिथि नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्तों का शैलाब उमड़ने लगा है। पूरे नगर में बोल-बम, बोल-बम के उद्घोष उद्घोष बोल रहे हैं। शिवभक्तों के लिए जगह-जगह भंडारों के आयोजन किए जा रहे हैं। शिविरों में शिवभक्तों के लिए आराम, चिकित्सा आदि की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है। यहां से हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के शिवभक्त गुजर रहे हैं। इनके लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भंडारों के आयोजन किए। बिजरौल रोड पर श्रीराम चरित मानस सेवा समिति के सौजन्य से शिव कांवड़ शिविर का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। इसमें यज्ञमान पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर रहे। इसमें विनोद पंवार, योगेंद्र मलिक, ब्रह्म पाल सिंह, देवेंद्र कुमार आदि रहे। बिजरौल रोड पर ही श्योबीर कुमार के सौजन्य से शिविर लगा। वहीं पंचवटी मंदिर में भी शिवभक्तों के लिए उचित ठहरने और भंडारे की व्यवस्था की। इसके अलावा ठाकुरद्वारा, पंचमुखी मंदिर, बड़ौली रोड पर भी विभिन्न संस्थाओं ने भंडारे लगाए। शिवभक्तों के लिए चिकित्सा, भोजन, नाश्ते आदि की व्यवस्था की। नगर में वाद यंत्रों बोल-बल, बोल-बम के जयघोष से गूूंज उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें