फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव से उलझे एडीओ पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सचिव से उलझे एडीओ पंचायत
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। खंड विकास कार्यालय में एडीओ पंचायत द्वारा ग्राम सचिव के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल मामले को विभागीय अधिकारी दबाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तरफ अन्य ग्राम सचिवों मेें एडीओ पंचायत के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
सूत्रों के अनुसार विभागीय कार्यों को लेकर ढिकाना गांव मेें तैनात ग्राम सचिव प्रिंस ब्लाक कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने उन्हें ढिकाना गांव के एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने को कहा तो उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने ग्राम सचिव प्रिंस के साथ जमकर अभद्रता की। इसकी सूचना पर काफी संख्या में ग्राम सचिव एकत्र हो गए। इससे ब्लाक में हंगामा हो गया। हालांकि बीडीओ प्रेम चंद, ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर चौहान और सुधीर तोमर ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने आरोपों को निराधार बताया और कहा ग्राम सचिव प्रिंस का विभागीय कार्यों पर ध्यान नहीं है। लोग मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर ब्लाक के चक्कर काट रहे हैं। एडीओ पंचायत के तौर पर मैने उन्हें सिर्फ मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को कहा था। दूसरी तरफ ग्राम सचिवों में इसको लेकर आक्रोश पनप रहा है। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा ऐसा कोई मामला नहीं है। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें