फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से मुनाफाखोरी पर लगेगी लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी से मुनाफाखोरी पर लगेगी लगाम
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। तय रेट से अधिक दाम पर कोई सामान बेचना जीएसटी लागू होने के बाद दुकानदार के लिए आसान न होगा। मुनाफाखोरी पकड़ने के लिए वाणिज्य कर के अधिकारी बाजार में ग्राहक बनकर घूमेंगे। तय रेट से अधिक वसूले जाने पर उनके पास जुर्माना लगाने का अधिकार होगा।
विज्ञापन

बाजार में एक वस्तुओं के अलग-अलग दाम, नई बात नहीं है। वो चाहे घर का राशन हो या कोई अन्य वस्तु। बिल के नाम पर भी कारोबारियों की मनमानी चलती रही है। यहीं वजह है कि कर छूट के तहत ग्राहकों को मिलने वाला फायदा मुनाफाखोरों की जेब में जाता रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद अब ऐसा नहीं हो सकेगा। कीमतों की सच्चाई जानने के लिए वाणिज्य कर महकमे में एक स्पेशल सेल होगी। उसके लिए फंड की भी व्यवस्था होगी, ताकि बाजार में किसी भी वस्तु की कीमत को जांचने से पहले जांच अधिकारियों को अपनी जेब न देखनी पड़ेगी। मिथ्या ग्राहक बनकर वे बाजार से पहुंचेंगे और जांच करेंगे। इस संबंध में वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर सत्यप्रकाश से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि जीएसटी को लेकर सभी लोग को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें