पोर्टल पर शत प्रतिशत अपलोड की जाए कांटेक्ट ट्रेसिंग : डीएम
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि रोजाना शत प्रतिशत कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य पोर्टल पर अपलोड किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें।
कलक्ट्रेट में डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों की बैठक ली। सीएमओ डॉ आरके टंडन से कांटेक्ट ट्रेसिंग के विषय में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग तेज की जानी चाहिए। 24 घंटे के अंदर कांटेक्ट ट्रेसिंग पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपलोड कर दी जानी चाहिए। डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह एवं कोविड 19 की टीम मौजूद रही।
इन नंबरों पर मिलेगी हेल्प
बागपत। कोविड 19 के लिए प्रशसन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। समेकित कंट्रोल रूम के स्वास्थ्य विभाग के मोबाइल नंबर 9560808411, प्रशासन के कोविड-19 कन्ट्रोल रूम नंबर 0121-22200227 या 2220100 पर सूचना करें। कंटेंनमेंट क्षेत्र के लिए होम स्टेप डिलीवरी के लिए उपायुक्त जीएसटी 7235001623 पर कॉल कर सकते हैं। एसडीएम बागपत 9454416713, बड़ौत एसडीएम 9454416714, एसडीएम खेकड़ा 9454416715 और मुख्य विकास अधिकारी 9454465043 पर कोविड-19 संबंधित जरूरी सूचना दे सकते हैं।