बैंक में खुले नोट देता अरविंद।
- फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के खत्री गढ़ी स्थित राज मेडिकल स्टोर के मालिक अरविंद खोखर पुत्र राजपाल नगर पालिका परिषद स्थित पीएनबी बैंक की शाखा में पहुंचा।
जहां नोट बदलवाने और पैसे लेने के लिये बैंक में लंबी कतार लगी थी। उसने बैंक मैनेजर अनित मलान को 100-100 और 50-50 के नोटों की गड्डी 6.25 लाख रुपये देते हुए कहा कि इन्हें जमा करा दो। इससे लाइन में लगे लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह नजारा देख कतार में लगे परेशान लोग खुशी से झूम उठे और बैंक प्रबंधक ने भी उनका स्वागत किया।
बैंक में जमा कराए दो लाख के छुट्टे
खेकड़ा। पांच सौ और एक हजार रुपये का नोट बंद हो जाने के बाद परेशानी झेल रहे आम लोगों और बैंककर्मियों के लिए व्यापारी की सार्थक पहल राहत लेकर आई। थोक व्यापारी अरुण सिंघल ने बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 10, 50, एक सौ के नोट जमा कराएं। व्यापारी ने बताया कि कई दिनों थोक की दुकानदारी एवं तीन बच्चों साक्षी, यश सिंघल, पराग सिंघल की गुल्लकों में जमा धनराशि को उन्होंने निकाला। शाखा प्रबंधक बॉबी कुमार ने व्यापारी का स्वागत किया।