फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत से बनने वाले 10 मार्गों को हरी झंड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने किया शिलान्यास, चार करोड़ 46 लाख रुपये आएगी लागत
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतगर्त 12 मार्गों के बहुरेंगे दिन
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से जिले के 22 मार्गों का शिलान्यास किया। इनमें जिला पंचायत की ओर से दस मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें चार करोड़ 46 लाख रुपये लागत आएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में चयनित 12 मार्गों का सुदृढ़ीकरण होगा।
जिला पंचायत की ओर से चार करोड़ 46 लाख रुपये कीमत से दस मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें प्रत्येक ब्लॉक के संपर्क मार्ग लिए गए हैं। उधर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता हबीबुल्ला ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले के 12 मार्गों का सुदृढ़ीकरण होना है। इसमें 122.12 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

इन मार्गों को हुआ शुभारंभ
बागपत। अधिशासी अभियंता हबीबुल्ला ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के मेरठ-बड़ौत-दादरी मार्ग, दाहा-बरनावा-पलड़ा मार्ग, दाहा-गढ़ी कांगरान मार्ग, बुढ़ाना- सरोरा मार्ग, ईदरीशपुर-पुट्टी रजवाहा मार्ग, असारा मार्ग, मसूरी-सुभानपुर मार्ग, मंसूरी-सुभानपुर-नूरपुर नवादा मार्ग, विनयपुर मार्ग, कोताना मार्ग का ऑनलाइन शिलान्यास किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से बनेंगे यह मार्ग
बागपत। सुन्हेड़ा बसी मार्ग पर रजबहे की पटरी पर बसी-खेकड़ा संपर्क मार्ग तक निर्माण, सुन्हेडा बिजलीघर से हरचंदपुर मार्ग तक सीसी रोड, फौलादनगर चौराहे से तवेलागढ़ी मार्ग तक, दाहा यज्ञशाला से नंगला कनवाड़ा, दाहा नालो से गैडबरा तक पटरी मार्ग, पाली में हाइवे से नहर तक, हबीबपुर नंगला से डौलचा तक, लुहारी में यमुना घाट मार्ग पर पेंटिंग निर्माण, ढिकौली में बिजलीघर से सैदपुर कलां-बड़ागांव संपर्क मार्ग, घिटौरा में खुशीराम के खेत से पांची संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें